किस्मत मेहरबान तो… एक साल से थे बाहर, जैसे-तैसे पाकिस्तान टीम में मिली जगह तो हवा में उड़ने लगा ये खिलाड़ी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने आखिरी वनडे मैच पिछले साल जून में खेला था। उसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन 29 साल के हसन अली को वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया गया है। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। कंधे की इस चोट के कारण वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ही हसन अली की टीम में वापसी हुई है।

 



हसन अली का एटीट्यूड तो देखिए
वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलते ही हसन अली में अलग ही एटीट्यूड देखने को मिल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना जश्न मनाते ग्राफिक्स शेयर किया। इसपर लिखा था- द जेनेरेटर इज बैक। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- शुकर अलहम्दुलिल्लाह! अपने देश के लिए विश्व कप खेलना एक अवर्णनीय एहसास है। इंशाअल्लाह मैं पाकिस्तान के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करूंगा। कृपया मुझे और हमारी टीम को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। साथ ही हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए मेरे प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

वर्ल्ड कप के बाद दो साल रहे बाहर
हसन अली 2019 वर्ल्ड कप के बाद करीब दो साल तक वनडे टीम से बाहर थे। भारत के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप के मुकाबले में उन्हें 9 ओवर में 84 रन बने। इसके बाद टूर्नामेंट में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अप्रैल 2021 में उन्होंने अपना अगला वनडे खेला और इसमें 10 ओवर में 76 रन खर्च किए। वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने सिर्फ 7 ही वनडे मैच खेले हैं। वनडे करियर की बात करें तो हसन अली को पाकिस्तान के लिए 60 मुकाबले खेलने का मौका मिला है। इसमें उनके नाम 91 विकेट हैं। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैच में 13 विकेट लेकर उन्होंने अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!