JanjgirChampa Rape : पहले महिला से किया दुष्कर्म, फिर पति और बच्चे को जान से मारने की दी धमकी, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी ओमप्रकाश साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी लटिया गांव का रहने वाला है.



दरअसल, 3 सितंबर को महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी ओमप्रकाश साहू घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  अभूतपूर्व : 1000 वर्षों बाद जांजगीर में होंगे उस 'दिव्य सोमनाथ शिवलिंग' के दर्शन, जिसे गजनी भी नष्ट नहीं कर सका...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी ओमप्रकाश साहू को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!