Maruti Celerio Waiting Period: 27KMPL माइलेज वाली इस कार के लिए कितना करना होगा इंतजार, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली. भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें , मारुति की सिलेरियो बेस्ट माइलेज हैचबैक कार के लिए जानी जाती है। यह सभी हैचबैक की तुलना में सबसे अधिक माइलेज देती है वाहन निर्माता कंपनी के मुताबिक1 लीटर पेट्रोल में यह 26.68 किलोमीटर और एक किलो CNG में 35.60 Km का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इस महीने कंपनी इस हैचबैक कार पर 64000 तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

 



एक्सचेंज ,कॉर्पोरेट डिस्काउंट
जिसके तहत इसमें 40,000 तक का कैश 20,000 तक का एक्सचेंज और 4000 तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। क्या आप इस कर को खरीदना चाहते हैं खरीदने से पहले आपको बता दें, इस कार के लिए वेटिंग पीरियड काफी लंबा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

वेटिंग पीरियड
आपको बता दे देश के 20 अलग-अलग शहरों में इस कार पर 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। लेकिन आप इसका पता करने के लिए अपने पास के डीलरशिप पर जाकर पता कर सकते हैं। क्योंकि हर जगह वेटिंग पीरियड अलग-अलग होता है।

माइलेज
आपको बता दे इस कर में 32 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है ।जो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज के हिसाब से चलती है। माइलेज के मामले में मारुति की सेलेरियो सभी हैचबैक में सबसे अधिक माइलेज देती है।

इंजन
वाहन निर्माता कंपनी इस कार में 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देती है। जो 66 hp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड amt गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये कुल 26.68 kmpl का माइलेज देती है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

फीचर्स

इस कार में फीचर्स के तौर पर रेडिएंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलाइट यूनिट और फॉग लाइट केसिंग मिलता है। इसमें 15 इंच के अलॉय व्हील नए डिजाइन के साथ दिया गया है। पीछे की और इसमें एक कर्व टेलगेट भी मिलता है।

इंटीरियर
इस कार के इंटीरियर में फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट, 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो भी मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

Related posts:

error: Content is protected !!