टप्पू की छोटी सी दुल्हनियां टीना अब हो गई है बड़ी, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाद लेटेस्ट फोटो देख दयाबेन भी हो जाएंगी हैरान

नई दिल्ली: क्या आपको तारक ‘मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू की पत्नी का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची टीना याद है? वह छोटी सी बच्ची अब बड़ी हो गई हैं. बचपन में क्यूट नजर आने वाली नुपुर जवां होकर अब बला की खूबसूरत दिखती हैं. कुछ ही एपिसोड्स में नजर आने के बाद भी टीना का किरदार आज भी दर्शकों को याद है. दया की छोटी सी बहू एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर नुपुर के 69 K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नुपुर इंस्टाग्राम पर लगातार फोटोज और वीडियोज डालती रहती हैं. अपने पोस्ट्स से वह फैंस को अपनी खूबसूरती और अदाओं से दीवाना बना देती हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नुपुर ने टप्पू की छोटी सी दुल्हन टीना का किरदार निभाया था.

लोग आज भी नुपुर को टप्पू की पत्नी टीना के नाम से ही जानते हैं. इसका खुलासा खुद टीना ने एक इंटरव्यू में किया था. इस बात का सबूत आपको नुपुर के इंस्टा पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में मिल जाएगा जहां यूजर्स इनकी फोटो पर ‘चंपक की बेटा बहू’, ‘टप्पू की बीवी’, ‘सोनू आपको ढूंढ रही है’, जैसे फनी कमेंट्स लिखते रहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

नुपुर डांस की बेहद शौकीन हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए वह लगातार डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं. नुपुर इंस्टाग्राम पर अलग-अलग इंफ्लूएंसर्स और सेलेब्स के साथ कोलैबोरेटिव डांस वीडियोज भी डालती हैं.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!