Nobel Prize 2023 : राइटर जॉन फोसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: नोबेल कमेटी ने गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता ( Nobel Prize 2023 in Literature) के नाम का ऐलान किया. नॉर्वे के राइटर जॉन फोसे (Jon Fosse) को इस साल का साहित्य का नोबेल प्राइज दिया गया है. फोसे को उनके इनोवेटिव प्ले (नाटकों)और कहानियों के लिए दिया गया.

 



नोबेल कमेटी ने माना है कि जॉन फोसे के नाटकों और कहानियों ने उन लोगों को आवाज दी है जो अपनी बातें कहने में सक्षम नहीं थे. जॉन फोसे ने अपने नाटकों में ड्रामा के जरिए उन इंसानी भावनाओं को जाहिर किया है, जो आमतौर पर जाहिर नहीं की जा सकती हैं. इसे समाज में टैबू (बैन) समझा जाता है.

जॉन फोसे की किताबों को 40 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा चुका है. लेखक के तौर पर शुरुआती दिनों में जॉन को संगीत का भी काफी शौक था. वो गानों की धुन खुद क्रिएट करते थे. उनकी पहली नॉवेल रेड-ब्लैक 1983 में छपी थी. जॉन ने अपनी पहली ही किताब में आत्महत्या जैसे गहरे मुद्दे पर लिखी थी. इनकी मशहूर किताबों में पतझड़ का सपना भी शामिल है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मेडिसिन में किन्हें मिला इस साल का नोबेल?
इस साल कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया. इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया. इस खोज की वजह से कोरोना वायरस (Covid-19) के खिलाफ प्रभावी MRNA टीकों के विकास में मदद मिली. नोबेल समिति के सचिव थॉमस पर्लमैन ने कोरोलिंस्का संस्थान में विजेता की घोषणा की.

फिजिक्स में किन्हें मिले नोबेल?
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज़ और ऐनी एल’हुइलियर को फिजिक्स में 2023 के नोबेल प्राइज देने का फैसला किया है. यह प्राइज पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने वाले प्रयोगात्मक विधि को खोजने के लिए दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

केमेस्ट्री में किन्हें मिले नोबेल प्राइज?
केमेस्ट्री में इस साल संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को नोबेल प्राइज दिया गया है. उन्हें ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए ये सम्मान दिया गया. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसका ऐलान किया.

बता दें कि नोबेल पुरस्कार में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 8 करोड़ रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा. यह राशि 10 दिसंबर को विजेताओं को दी जाएगी. इस साल अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल प्राइज के लिए 351 उम्मीदवार हैं. 1901 में जब नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई थी, तब से 2023 तक मेडिसिन की फील्ड में 227 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!