ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन तो लोगों ने किया कमेंट, बोले- पहले जैसी बात नहीं…

नई दिल्ली: Aishwarya Rai Bachchan: पैरिस फैशन वीक 2023 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने फैशन से जलवा बिखेरा. वहीं अब लोरियल पेरिस के ले डिफाइल शोकेस में रैंप वॉक और प्रेस मीट में हिस्सा लेते हुए एक बार फिर अदाकारा का खूबसूरत लुक देख फैंस की सांसे थम गई. लेकिन कुछ लोगों ने उनके ऑल-ब्लैक लुक पर कमेंट करना शुरु कर दिया है, जिसके चलते वह ट्रोलिंग का सामना करती हुई भी नजर आ रही हैं. हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को लोरियल इवेंट के दौरान ब्लैक ब्रेजर वाली ड्रैस और चौड़ी ब्लैक पैंट वाले आउटफिट में देखा गया. इस लुक पर वाइट पर्ल का डिजाइन भी था, जिसमें वह स्टाइलिश और बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

इस खूबसूरत लुक को जहां फैंस ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट में सराहा तो वहीं नेटिज़न्स ने उनके पहनावे की आलोचना की. 49 साल की एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, पहले जैसी बात नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, “उनके डिजाइनर को बर्खास्त करो.”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वर्कफ्रंट की बात करें तो मणिरत्नम निर्देशित पोन्नियिन सेलवन 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार देखा गया था, जो कि पोन्नियिन सेलवन 1 का अगला पार्ट थी.

error: Content is protected !!