इस देश में चौगुनी कीमत में बिकती हैं गाड़ियां, घर खरीदने से महंगा है कार खरीदना

नई दिल्ली. सिंगापुर में खुद का कार होना इस समय सपनों जैसा हो गया है। वहां पर 1 कार खरीदना मतलब की अपने यहां के 4 टोयोटा कैमरी खरीदने का बराबर है। राउटर्स के मुताबिक, सिंगापुर में एक कार की कीमत लगभग $106,000 के आस-पास है।

 



सिंगापुर में सबसे महंगी बिकती हैं कार
सिंगापुर के पास 10 साल का “पात्रता प्रमाणपत्र” (सीओई) है। वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए 1990 में प्रणाली शुरू की गई, क्योंकि सिंगापुर एक छोटा सा देश है, जहां जरूर से ज्यादा आबादी रहती है। इस देश में 5.9 मिलियन लोग रहते हैं। इस लिए वहां गाड़ी खरीदने के लिए कोटा सिस्टम बनाया गया है, जिसकी कीमत अब अधिक हो गई है। सिंगापुर इतना छोटा देश है कि इसे 1 घंटे से भी कम समय में पार किया जा सकता है। सीओई की वजह से ये देश दुनिया का सबसे महंगा देश है, जहां गाड़ियों को चौगुनी कीमत में खरीदा जाता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

घर खरीदने से महंगा कार खरीदना
सिंगापुर में सब्सिडी से अगर कोई घर खरीदता है तो उसकी कीमत 125,000 सिंगापुरी डॉलर है। वहीं अगर वो टोयोटा कैमरी हाइब्रिड कार खरीदता है तो उसको 251,388 से लेकर 183,000 सिंगापुरी डॉलर तक की कीमतें चुकानी पड़ सकती है। वहीं अगर आप अमेरिका में टोयोटा कैमरी हाइब्रिड कार खरीदते हैं तो आपको सिंगापुर से कई गुना कम 28,855 यूएस डॉलर चुकाने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस वजह से बढ़ी कीमतें
दरअसल, सिंगापुर में कोटा सिस्टम के तहत गाड़ियां मिलती हैं। कोरोना महामारी के बाद तेज रिकवरी की कोशिशों ने सिंगापुर में गाड़ियों के कोटा सिस्टम की लागत बढ़ा दी है। वर्तमान में सिंगापुर में कार खरीदना अब तक का उच्चतम स्तर है। 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सिंगापुरी डॉलर की कीमत 1.3 डॉलर है। सिंगापुर में गाड़ियों के लिए कोटा सर्टिफिकेट की कीमत अब 1.06 लाख अमेरिकी डॉलर हो चुकी है। भारतीय रुपया में देखा जाए तो लगभग 90 लाख रुपये के आस पास बैठेगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!