13 दिन में फुकरों की टोली ने दुनियाभर में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, ‘फुकरे 3’ ने ली 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

नई दिल्ली: एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘फुकरे 3’ अपनी रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर ढेर सारी मस्ती, हंगामा और हंसी के गुब्बारें के साथ एंट्री मारी. फुकरा गैंग और भोली पंजाबन के दोगुने पागलपन के साथ वापस आने वाली यह फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है. सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर से फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े के साथ एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

‘फुकरे 3’ ने 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री मारी है. यह वास्तव में फुकरा लड़कों के साथ-साथ भोली पंजाबन का भी जादू है जो दुनिया भर में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जहां फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के साथ अपने सफर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. इससे वाकई पता चलता है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और आगे भी ऐसा ही मिलता रहेगा.

एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा सह-स्थापित किया गया था, उन्होंने समय-समय पर ZNMD, दिल चाहता है और कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है. आपको बता दें कि फिल्म फुकरे 3 पिछले महीने 28 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक बार फिर से वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह और पकंज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को हर दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!