Chhattisgarh Assembly Election 2023 : पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया कब होगा बचे हुए पांच प्रत्याशियों का ऐलान, दूसरी सूची को लेकर कह दी ये बड़ी बात

रायपुर : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही पांचों प्रदेशों में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगते ही भाजपा ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने आचार संहिता लगते ही छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

 



पूर्व सीएम रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

वहीं, भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

डॉ रमन सिंह ने कहा कि, 90 में से 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 85 प्रत्याशियों में से 40-42 युवाओं को मौका मिला है। जारी हुई सूची में 14 महिलाओं को मौका दिया है और सभी वर्गों को व्यापाक प्रतिनिधि देने का कार्य किया गया। बाकी पांच सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, बची हुई पांच सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!