सबसे खतरनाक झूले पर बैठना पड़ा भारी, हवा में टूट गई सेफ्टी बेल्ट, मदद के लिए चीखती रही लड़की

फर्ज कीजिए क्या हो, जब कोई मजे से झूला झूल रहा हो और उसी वक्त हवा में सेफ्टी बेल्ट टूट जाए, तो यकीनन किसी की भी हालत खराब हो जाएगी और वो भी तब जब झूला बेहद खतरनाक और ऊंचा हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Heart-Pounding Moments) लोगों को चौंका रहा है, जिसे देखकर (Hair-Raising Experience) आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी. वीडियो में लड़की की चीखें साफ सुनाई दे रही हैं.

 



वीडियो में एक लड़की ऊंचे झूले पर लटकती नजर आ रही है. मेले में हुए इस भयानक हादसे को देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल दहला गया. यूं तो कुछ झूले इतने खतरनाक होते हैं, जो उन्हें देखकर ही हाथ-पैर फूल जाते हैं. इन झूलों पर सवारी करने के लिए यकीनन मजबूत कलेजा चाहिए. वैसे तो झूलों पर सेफ्टी (Roller Coaster Safety) के सारे इंतजाम किये जाते हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ हादसे (Unlatched Ride) हो ही जाते हैं, जो कुछ लोगों को जिंदगीभर याद रह जाते हैं. हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वीडियो देख चौंक उठे लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की को बड़े से झूले पर लटके देखा जा सकता है. इस दौरान डरी सहमी लड़की मदद के लिए चीखती नजर आती है. बताया जा रहा है कि, राइड के दौरान अचानक हवा में लड़की के झूले का बेल्ट खुल गया और वह अपनी सीट से नीचे गिरकर हवा में लटक गई. गनीमत रही कि, लड़की को वक्त रहते बचा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!