घरवालों के खिलाफ जाकर 16 की उम्र में की फिल्मों में एंट्री…फिर करियर के पीक पर छोड़ दिया काम

नई दिल्ली: हर साल कई लोग एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने और अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आते हैं लेकिन ग्लैमर की दुनिया में पैर जमाना इतना आसान नहीं है. बॉलीवुड में स्टार बनना बेहद मुश्किल काम है और अच्छे खासे फिल्मी बैग्राउंड के होते हुए भी 90 के दशक की इस एक्ट्रेस के लिए फिल्मों में एंट्री पाना आसान नहीं था. इन्हें अपने सपने को सच बनाने के लिए परिवार के खिलाफ तक जाना पड़ा. सुपरस्टार बनने के लिए इन्होंने कई पापड़ बेले हैं. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो हैं करिश्मा कपूर. इन्होंने कई हिट फिल्में दीं उन्हें खूब शौहरत भी मिली लेकिन फिलहाल वह बॉलीवुड से गायब हैं.

 



90 के दशक की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं करिश्मा

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं लेकिन उनके लिए बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं था. गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने एक्ट्रेस बनने के लिए अपने परिवार से बगावत कर दी और वह बिना किसी के सपोर्ट के बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाने में सफल रहीं. एक समय था जब करिश्मा कपूर फिल्म मेकर्स की पहली पसंद हुआ करती थीं. उनकी ज्यादातर हिट फिल्में डेविड धवन के साथ थीं.

करिश्मा कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि भले ही वह राज कपूर के परिवार से हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में काफी संघर्ष करना पड़ा. करिश्मा ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से डेब्यू किया था. करिश्मा की बहन करीना कपूर ने सिमी ग्रेवाल के शो में कहा था कि राज कपूर के परिवार से होने के बावजूद करिश्मा के लिए एक्टिंग की दुनिया में आना आसान नहीं था. करीना के मुताबिक करिश्मा के बॉलीवुड में आने के फैसले को किसी ने सपोर्ट नहीं किया था.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

करिश्मा कपूर के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 1996 से 1999 तक इंडस्ट्री पर राज किया. करिश्मा ने ‘साजन चले ससुराल’, ‘जीत’, ‘कृष्णा’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हीरो नंबर वन’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘जुड़वा’ समेत कई हिट फिल्में दीं. करिश्मा कपूर ने 2007 तक फिल्मों में काम किया और उसके बाद उनके करियर पर ब्रेक लग गया. उन्होंने 2012 में वापसी करने की कोशिश की लेकिन अपना खोया हुआ स्टारडम वापस नहीं पा सकीं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!