Janjgir FIR : मारपीट का मामला, पुलिस ने किया काउंटर केस दर्ज, दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के खोखसा गांव से मारपीट का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



आपको बता दें कि खोखसा गांव में किराना दुकान संचालक दुकान में था, तभी गांव के राजू चौहान अपने साथी हितेश केंवट, प्रकाश चौहान और एक अन्य पहुंचे. इसके बाद चुगली करने की बात को लेकर उससे मारपीट की. मामले में पुलिस ने आरोपी राजू चौहान, हितेश केंवट, प्रकाश चौहान और एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

दूसरी ओर दुर्गेश चौहान ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि हीरा कश्यप और उसकी पत्नी, घर के सामने गाली -गलौज कर रही थी. गाली-गलौज करने से पीड़ित ने मना किया तो दोनों पति-पत्नी तैश में आ गए और पीड़ित से मारपीट की. मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथ यात्रा का पावन पर्व, सबसे प्राचीनतम पुरानी बस्ती की रथ यात्रा...
error: Content is protected !!