JanjgirChampa Arrest : महिला से छेड़छाड़ का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. महिला से छेड़छाड़ के मामले में अकलतरा पुलिस ने 2 आरोपी अभिषेक भारते और शेखर कंवर को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दोनों आरोपी अकलतरा के अम्बेडकर चौक के रहने वाले हैं.



गौरतलब है कि शाम को महिला घर में अकेली थी, तभी दो बदमाश उसके घर में घुसे और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की, इसके बाद महिला ने थाना में रिपोर्ट लिखाई है.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक भारते और शेखर कंवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (ख), 458, 323, 33 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!