Chhattisgarh News: आफत बनकर आया मध्याह्न भोजन, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, मचा हडकंप

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा के लेवई मिडिल स्कूल में उस वक्त हडकंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक 15 बच्चे बीमार पड़ने लगे। बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए सभी को भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया।

 



मिली जानकारी के अनुसार, मध्याह्न भोजन खाकर 15 बच्चे बीमार हुए हैं। सभी का इलाज भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में जारी है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि फ़ूड पॉइजनिग के कारण बीमार हुए है। मध्याह्न भोजन में बनाए गए दाल-चावल, सब्जी का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। अब देखना ये होगा कि इसके पीछे किसकी लापरवाही थी, जो बच्चों की सेहत पर बन आई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!