Best 5 Affordable Cars: 7 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये जबरदस्त गाड़ियां, डिजाइन और फीचर्स भी हैं दमदार

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई गाड़ियां मौजूद है। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें, मार्केट में 7 लाख रुपये से कम कीमत में कई कारें मौजूद है। चलिए आपको बताते हैं इन गाड़ियों में क्या कुछ खास है।

 



Maruti Suzuki Swift
मारुति भारतीय बाजार में सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस कार में 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें 5 स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है या 5 स्पीड एमटी के साथ जोड़ा गया है। इस कार के सीएनजी वेरिएंट में 77.5PS और 98.5Nm का आउटपुट मिलता है। जिसे 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्टार्ट स्टॉप का ऑप्शन भी मिलता है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Tata punch
भारतीय बाजार में ये कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जो 88PS की पावर 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT से जोड़ा गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट में ये 73.5पीएस और 103एनएम का आऊपुट मिलता है। इसे केवल 5 स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है। इसे सेफ्टी के मामले में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Hyundai Exter
ये कार 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। ये 83PS की पावर और 114Nm की पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5 स्पीड एमटी के साथ जोड़ा गया है। इसे 1.2 लीटर पेट्रोल सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Nissan Magnite

इस कार में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन आता है। इसमें से एक 1 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आती है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें एक 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे 5 स्पीड एएटी का ऑप्शन मिलता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Baleno
इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 90PS की पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल या 5 व स्पीड एमटी के साथ जोड़ा गया है। इसमें सीएनजी मोड भी मिलता है। जो 77.49PS और 98.5Nm का आउटपुट जनरेट करता है। इसे केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक स्टार्ट स्टॉप तकनीक मिलता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.61 लाख रुपये से शुरू होती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!