Sakti Giraftar : 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार, अड़भार चौकी पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने तीन लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, अड़भार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बंदोरा गांव के भजनभांठा के पास एक महिला अपने घर के आंगन में बिक्री हेतु महुआ शराब रखी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : गद्दा फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, 2 दमकल गाड़ी ने 3 घण्टे बाद आग पर काबू पाया, पुलिस मौके पर मौजूद रही...

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तीन लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला बैशाखा बाई को पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (क) के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!