JanjgirChampa Accident : सड़क के गड्ढे में घुसी बाइक, बाइक चालक हुआ गम्भीर रूप से घायल, अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के सोनादुला गांव की सड़क के गड्ढे में बाइक घुस गई. घटना में बाइक सवार नारायण रोहिदास गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घायल बाइक चालक, बिलासपुर जिले के दर्राभाठा का रहने वाला है.

 



दरअसल, बिलासपुर जिले के दर्राभाठा के रहने वाले बाइक चालक नारायण रोहिदास, सांकर गांव आया था, जहां से वह वापस लौट रहा था और सोनादुला गांव पहुंचा था, तभी सड़क के गड्ढे में बाइक घुस गई और वह बाइक से गिर गया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना में उसे गंभीर चोट आई है. सूचना के बाद 108 की टीम EMT प्रशांत चौहान और पायलट भोजराम साहू मौके पर पहुंचे और उसे अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अकलतरा अस्पताल से घायल बाइक चालक को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!