Loose Motion Remedies: लूज मोशन ने पतली कर दी है हालत, तो ये फूड आइटम्स दिलाएंगे जल्द राहत

गलत खानपान और बदलती जीवनशैली की वजह से लोग अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। डायरिया यानी लूज मोशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो अक्सर किसी को भी कभी भी अपना शिकार बना सकती है। एक आम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। यह समस्या अक्सर लोगों के रोज के कार्यों को प्रभावित करती है, जिसकी वजह कई काम करना मुश्किल हो जाता है।

 



इतना ही नहीं कई बार यह समस्या गंभीर रूप भी ले लेती है, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसे समय रहते ठीक कर लिया जाए, ताकि इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनने से रोका जा सके। अगर आप या आसपास कोई व्यक्ति लूज मोशन से परेशान है, तो आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

केले में पोटेशियम और पेक्टिन भारी मात्रा में होते हैं, जो लूज मोशन को रोकने और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर करने मदद कर सकते हैं। साथ ही केला खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती हैं और पेट को भी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

खिचड़ी
अगर आपको लूज मोशन की समस्या है, तो चावल और दाल (आमतौर पर मूंग दाल) की खिचड़ी बेहद फायदेमंद होगी। यह आसानी से बनने वाला और जल्दी पचने वाला व्यंजन है। यह महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है और पेट की समस्या से राहत दिलाता है। पाचन समस्याओं के दौरान अक्सर इसे खाने की सलाह दी जाती है।

उबले आलू
लूज मोशन होने पर उबले आलू खाने से भी फायदा मिलता है। इसे खाने से ऊर्जा और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं, क्योंकि इन्हें पचाना आसान होता है। हालांकि, इन्हें बनाते समय बहुत अधिक तेल या मसालों के प्रयोग से दूर रहें।

दही
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंत के अनुकूल बैक्टीरिया के सही संतुलन को फिर से बनाने में सहायता कर सकते हैं। लूज मोशन होने पर सादा दही चुनें, जिसमें कोई स्वाद या चीनी न मिलाई गई हो।

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

अनार
अपने कसैले गुणों के कारण, दस्त होने पर अनार के बीज या जूस फायदेमंद हो सकते हैं। वे एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं और सूजन को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

नारियल पानी
नारियल पानी हाइड्रेटेड रहने का एक बेहतरीन तरीका और यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट एक बढ़िया सोर्स है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल भारी मात्रा में पाए जाते हैं।

छाछ
छाछ एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो गुड गट बैक्टीरिया की जगह ले सकता है और पाचन तंत्र को राहत पहुंचा सकता है। इसे खाते समय थोड़ा सा नमक और जीरा या अदरक जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। खबर सीजी न्यूज इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शाल-श्रीफल देकर मितानिनों को किया सम्मानित, मितानिन दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!