ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े उलटफेर, भारत भी साल 2007 में बना था शिकार

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। अफगानी स्पिन गेंदबाजों के आगे इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

 



हालांकि, 50 ओवर के विश्व कप में यह पहला मौका नहीं है, जब टूर्नामेंट में किसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान किया है। कई बार इस मेगा इवेंट में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं और भारतीय टीम भी इसका शिकार बन चुकी है। आइए आपको वर्ल्ड कप के ऐसे ही पांच बड़े उलटफेर से अवगत कराते हैं।

केन्या ने किया था श्रीलंका को हैरान
साल 2003 में आईसीसी वर्ल्ड कप में केन्या ने वर्ल्ड क्रिकेट को चौंकाते हुए श्रीलंका को ग्रुप स्टेज में हार का स्वाद चखाया था। केन्या की टीम श्रीलंका को पीटकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। केन्या ने इस मैच को 53 रन से अपने नाम किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

बांग्लादेश ने भारत को चौंकाया
साल 2007 में वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत की मजबूत टीम को धूल चटाई थी। ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश के हाथों मिली हार के चलते भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भारत की पूरी टीम को 191 रन पर समेट दिया था और लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान को चटाई थी आयरलैंड ने धूल
2007 में ही बांग्लादेश के साथ-साथ आयरलैंड की टीम ने भी एक बड़ा उलटफेर किया था। आयरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को तीन विकेट से हार का स्वाद चखाया था। आयरलैंड से मिली हार के चलते पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सकी थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

आयरलैंड की इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत
साल 2011 में आयरलैंड ने विश्व क्रिकेट को चौंकाते हुए इंग्लैंड को पटखनी दे डाली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 327 रन लगाए थे। हालांकि, आयरलैंड ने केविन ओ ब्रयान के बल्ले से निकली शतकीय पारी के दम पर लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था।

वेस्टइंडीज की हार
आयरलैंड ने वर्ल्ड कप 2015 में भी एक और बड़ा उलटफेर किया था। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हरा दिया था। कैरेबियाई टीम से मिले 305 रन के बड़े लक्ष्य को आयरलैंड ने 25 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर डाला था।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!