JanjgirChampa Arrest : तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 2 आरोपी युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, 2 तलवार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले 2 आरोपी युवक अतुल उर्फ विकास सिंह, शिवानन्द उर्फ बाला कश्यप को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपियों के कब्जे से 2 तलवार को पुलिस ने जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुलमुला के सार्वजनिक जगह में 2 युवकों के द्वारा तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है. मौके पर दबिश देकर घेराबंदी कर पुलिस ने मुलमुला के वार्ड नं. 10 निवासी आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह एवं शिवानन्द उर्फ बाला कश्यप के कब्जे से 2 तलवार को जब्त कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!