JanjgirChampa Big News : वाहन जांच के दौरान कार में मिली 4 लाख 65 हजार नगदी रकम जब्त, SST टीम द्वारा की गई कार्रवाई, कार में सवार थे तीन व्यक्ति

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी चौक में वाहन जांच के दौरान कार से 4 लाख 65 हजार 8 सौ 50 रुपये जब्त किया गया है. यह कार्रवाई SST टीम द्वारा की गई है. कार सवार तीनों लोग, बिलासपुर के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, शबरी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान बिलासपुर की कार क्रमांक CG 10 AX 3141 में तीन व्यक्ति सुमित, रामचंद्र वाधवानी और राजेश कसेर सवार थे. जांच के दौरान कार से 4,65,850 नगदी रकम पाया गया. वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 102 CRPC के तहत जब्त कर कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!