JanjgirChampa FIR News : शराब पीने के लिए पैसे की मांग, गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के मुताबिक, रज्जाक खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी रजत दीवान उर्फ गोलू आया और रज्जाक खान से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा. रज्जाक खान के द्वारा पैसे देने से मना किया तो रजत दीवान उर्फ गोलू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से रज्जाक खान को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

रज्जाक खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 327 और 506 के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!