JanjgirChampa Accident : पैदल जा रही महिला को बाइक चालक ने मारी ठोकर, महिला को आई चोट, आरोपी बाइक चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने पैदल जा रही महिला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार, दुर्गेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपनी पत्नी, मामी और बहन के साथ दशहरा देखने के लिए जा रहे थे और ढाबा के पास पहुंचे हुए थे कि बिजली ऑफिस की ओर से बाइक क्रमांक CG 11 F 7073 का चालक अपनी बाइक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर दुर्गेश पटेल की बहन पूर्ति देवी पटेल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट से पूर्ति देवी पटेल को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

पुलिस ने दुर्गेश पटेल की रिपोर्ट पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!