Chhattisgarh: PM Modi की चुनावी सभा के पहले नक्सलियों की कायराना करतूत , 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा से पहले नक्सलियों ने गुरुवार को तीन ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सभी की जन अदालत में गला रेतकर मार डाला है। एक अधिकारी के हवाले से बताया कि नक्सलियों ने चुनाव अधिकारियों को सात नवंबर को मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की भी चेतावनी दी है। यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित गांव बेठिया की है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का लगाया आरोप
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को नक्सलियों ने मुचाकी लिंगा (Muchaki Linga) नामक व्यक्ति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को बीजापुर जिले के गलगाम और नदपल्ली गांवों के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। नक्सलियों ने व्यक्ति पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!