AUS को लगा करारा झटका, Glenn Maxwell के बाद एक और स्‍टार खिलाड़ी ENG के खिलाफ मैच से हुआ बाहर, सामने आई प्रमुख वजह

नई दिल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया को इंग्‍लैंड के खिलाफ शनिवार को अपना अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन पांच बार की विश्‍व चैंपियन को इससे पहले करारा झटका लगा है। स्‍टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श निजी कारण से स्‍वदेश लौट गए हैं। ऐसे में वह इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच में शिरकत नहीं करेंगे।

 



क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने बयान जारी करके बताया कि ऑलराउंडर अनिश्चितकाल के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि मिचेल मार्श दोबारा स्‍क्‍वाड से जुड़ेंगे या नहीं। अभी उनके विकल्‍प के नाम की घोषणा नहीं हुई है। मार्श से पहले ग्‍लेन मैक्‍सवेल गोल्‍फ संबंधित घटना में कनकशन के कारण इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच से पहले बाहर हुए।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मिचेल मार्श के बारे में क्‍या कहा
क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा, ”मिचेल मार्श के स्‍क्‍वाड में वापसी की तारीख की पुष्टि कुछ समय में की जाएगी।” बता दें कि मिचेल मार्श ऑस्‍ट्रेलिया के प्रमुख टीम सदस्‍यों में से एक हैं। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने पाकिस्‍तान के खिलाफ एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में शतक जमाया था।

किसे मिलेगी जगह
मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम कैमरन ग्रीन को मौका दे सकती है। कैमरन ग्रीन ने मौजूदा वर्ल्‍ड कप में दो मैच खेले, लेकिन प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्‍होंने भारत और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में क्रमश: 8-8 रन बनाए। वहीं, वो विकेट लेने में नाकाम रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

ऑस्‍ट्रेलिया का हाल
न्‍यूजीलैंड को बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 190 रन की शर्मनाक शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। यही वजह रही कि कीवी टीम प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर खिसक गई और ऑस्‍ट्रेलियाई टीम तीसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!