Airtel को हुआ बड़ा नुकसान, घट गई ये चीज, ग्राहक हो जाएं अलर्ट!

Airtel Q2 Result: इन दिनों कंपनियों की ओर से अपने तिमाही नतीजे जारी किए जा रहे हैं. इनमें कई कंपनियों के नतीजे बेहतर सामने आ रहे हैं तो कुछ कंपनियों के नतीजे काफी खराब भी हैं. अब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की ओर से भी अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है. हालांकि एयरटेल के मुनाफे में इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है. देश की दूसरी बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 37.5 प्रतिशत घट गया.

 



 

 

 

नेट प्रॉफिट घटा

अब एयरटेल का नेट प्रॉफिट घटकर 1341 करोड़ रुपये पर आ गया है. इसमें 37.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. एयरटेल का पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 2,145 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने बताया कि एकबारगी असाधारण शुल्क लगने से उसका नेट प्रॉफिट कम हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

आय बढ़ी

भारती एयरटेल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 44.2 प्रतिशत बढ़कर 2,960 करोड़ रुपये रही. दूसरी तिमाही में राजस्व 7.3 प्रतिशत बढ़कर 37,044 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘इस तिमाही में भी राजस्व वृद्धि और मुनाफा मजबूत रहा. भारत में राजस्व बढ़ा है और इसमें क्रमिक रूप से 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. हालांकि हमारा एकीकृत राजस्व नाइजीरियाई नायरा के अवमूल्यन से प्रभावित हुआ था.’’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

ग्राहक जुड़े

दूरसंचार कंपनी ने कहा कि 4जी और 5जी ग्राहकों के अच्छी संख्या में जुड़ने और एआरपीयू में बढ़ोतरी के कारण भारत में मोबाइल सेवाओं का राजस्व सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा है. संपर्क समाधानों की मदद से एयरटेल बिजनेस का राजस्व सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत बढ़ा. तिमाही में मोबाइल एआरपीयू (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) बढ़कर 203 रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 190 रुपये था. इस दौरान मोबाइल डेटा की खपत सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत बढ़ी और प्रति ग्राहक प्रति माह खपत 21.7 जीबी रही.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!