IND vs SL: इस भारतीय बल्लेबाज ने लगाया World Cup 2023 का सबसे लंबा सिक्स, बाल-बाल बचीं Rohit Sharma की वाइफ रितिका

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने की भरपाई श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ कर दी है। वानखेड़े के मैदान पर अय्यर जमकर धमाल मचा रहे हैं। अपने होम ग्राउंड पर अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विश्व कप में अपना दूसरा अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स भी जड़ा दिया है। अय्यर के छक्के से रोहित शर्मा की वाइफ रितिका चोटिल होने से बाल-बाल बच गईं।

 



अय्यर ने जड़ा सबसे लंबा सिक्स
शुभमन गिल के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। अय्यर ने खुलकर अपने शॉट्स लगाए और तूफानी अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया। अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के लिए महज 36 गेंदें लीं। भारतीय बल्लेबाज ने केएल राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

SHREYAS IYER HIT THE LONGEST SIX IN WORLD CUP 2023…..!!!!! pic.twitter.com/EMCtUl4iDP

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 2, 2023

अय्यर ने पारी के 41 ओवर में महेश तीक्षणा के खिलाफ टूर्नामेंट का सबसे लंबा सिक्स जड़ा। श्रेयस ने सामने की ओर 106 मीटर लंबा छक्का जमाया। अय्यर के सिक्स से स्टैंड में बैठीं रोहित शर्मा की वाइफ रितिका पूरी तरह से चौंक गईं और वह चोटिल होने से बाल-बाल बचीं।

शतक से चूके कोहली-गिल
श्रेयस अय्यर से पहले विराट कोहली और शुभमन गिल ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की शानदार साझेदारी निभाई। गिल ने 92 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

सस्ते में पवेलियन लौटे रोहित
श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हिटमैन ने अपनी पारी का आगाज जोरदार चौके के साथ किया, लेकिन अगली ही बॉल पर दिलशान मधुशंका ने हिटमैन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। रोहित मधुशंका की बेहतरीन गेंद के आगे चारों खाने चित हुए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!