Tiger-3 Release Date: सलमान खान की टाइगर-3 भारत से पहले इन देशो में होगी रिलीज, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले 11 नवंबर को विदेशों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एडवांस सेल्स पर आधारित एग्जीबिटर्स की मांग और इन बाजारों में दिवाली से पहले कोई प्रभाव नहीं होने के कारण ‘टाइगर 3’ 11 नवंबर को विदेशों में रिलीज होगी।

 



मध्य पूर्व और सभी पश्चिमी बाजारों से शुरू होकर अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र, ‘टाइगर 3’ को 11 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे रिलीज़ करेंगे। एशिया प्रशांत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार 12 नवंबर को खुलेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

फिल्म ‘टाइगर 3’ भारत में भी 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से प्रदर्शित की जाएगी और एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी। ‘टाइगर 3’ ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है जो ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है। यह हिंदी, तमिल डब और तेलुगु डब वर्जनों में ऑपन होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!