JanjgirChampa Judgement : बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को उम्र कैद की सजा, ऐसी हुई थी वारदात और ये थी वजह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला सत्र न्यायालय ने बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को उम्र कैद की सजा सुनाई है और 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है. मामला जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद गांव का है.

 



दरअसल, 29 जून 2022 को पिसौद गांव में बड़े भाई दिलेराम साहू, बाड़ी में पानी को जाने से रोकने के लिए कुदाली से मिट्टी को पाट रहा था. इसी दौरान छोटे भाई दिलहरण साहू ने अपने बड़े भाई को मना किया और फिर विवाद बढ़ गया. इसके बाद, छोटे भाई दिलहरण साहू ने कुदाली से अपने भाई दिलेराम पर हमला कर दिया. हमले से दिलेराम की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई दिलहरण साहू को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. प्रकरण की सुनवाई करते हुए जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी छोटे भाई दिलहरण साहू को उम्र कैद की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!