Worst Foods at Night: वो 5 फूड आइटम्स, जो दिन में हैं आपके लिए फायदेमंद और रात में हानिकारक

नई दिल्ली: अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऐसी कई चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। खुद डॉक्टर्स भी लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हम जो खा रहे हैं, वह हमेशा ही हमारे लिए फायदेमंद हो। कुछ ऐसे फूड आइटम्स भी हैं, जिन्हें गलत समय पर खाने से हमें नुकसान हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें दिन में खाना सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन रात में इन्हें खाना हानिकारक साबित हो सकता है।

 



दही

इसमें कोई दो राय नहीं कि दही एक कई गुणों से भरपूर एक पौष्टिक आहार है। दिन के समय इसे खाने से इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया हमारे पाचन का ख्याल रखते हैं। दही से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्युनिटी भी बढ़ती है। हालांकि, गुणों से भरपूर दही रात में खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी ठंडी तासीर की वजह से बलगम बनने की समस्या और पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

फल

कोई रोगी हो या स्वस्थ इंसान, फल सभी के लिए फायदेमंद माना गया है। हालांकि, दिन में इन्हें खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। सूर्यास्त के बाद फल का सेवन हानिकारक माना गया है, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर की वजह से यह कफ बना सकते हैं। इनमें कार्ब्स और शुगर भी होते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है और नींद में बाधा आती है। साथ ही रात में इन्हें खाने से गैस और कब्ज की शिकायत भी होती है।
चिकन

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

चिकन में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिसे पचने मे समय और अधिक ऊर्जा लगती है। ऐसे में रात में खाने से इन्हें पचाने में समय लगता है और इससे नींद बाधित होती है। अगर खाना भी पड़ जाए, तो एक संतुलन में इसे कम मात्रा में खाएं।
फैटी फूड

रात के समय वसायुक्त भोजन यानी फैटी फूड को खाने से हमारी पाचन प्रणाली देर रात तक इसे तोड़ कर पचाने का ही काम करती रहती है, जिससे नींद बाधित होती है। ऐसे में कोशिश करें कि रात में फैटी फूड खाने से बचे।
ड्राई फ्रूट

ड्राई फ्रूट में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, विटामिन, मिनरल और सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें सुबह-सुबह खाने में तो फायदे ही फायदे हैं, लेकिन देर शाम या रात में इन्हें खाने से पेट के एंजाइम्स इन्हें तोड़ नहीं पाते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!