Cylinder Blast: सिलेंडर फटने से मकान मलबे में तब्दील-दो की मौत, पांच घायल; जानिए किस वजह से लगी आग

टांगरी पार न्यू शक्तिनगर में मकान में चाय बनाते समय सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 05 गंभीर रूप से झुलस गए।

 



मरने वालों में उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी फजल और दिलशाद शामिल हैं। इसके अलावा सलमान, शाहनेफर, आफताब, मेरठ निवासी अशरफ और 16 वर्षीय रियान शामिल हैं।

दिलशाद व सलमान को गंभीर हाल में पीजीआइ रेफर किया गया था। इसमें से दिलशाद ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। घायल आफताब ने बताया था कि वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के खतौली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दिलशाद ने 15 दिन पहले ही टांगरी बांध के पास न्यू शक्तिनगर में दो कमरे किराये पर लिए थे। सभी स्क्रैप का काम करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

बीडी जलाना बताई जा रही हादसे की वजह
इस मामले में खतौली मुजफ्फरनगर निवासी शहनवाज ने पुलिस को बताया था कि फजल, दिलशाद व सलमान उसके भाई हैं जबकि रियान उसका साला है। रियान व सलमान उसके पास खाना खाकर फजल के कमरे में चले गए थे। फजल चाय बना रहा था। बताया जा रहा है कि चाय बनाते हुए फजल बीडी पी रहा था। इसी से सिलेंडर फटने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डाल घायलों को निकाला
हादसे में मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया, लेकिन कुछ दीवारें और लेंटर लटका हुआ था जोकि कभी भी गिर सकता था। इसके बावजूद आसपास के लोग घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और हादसे में मलबे में दबे सभी सदस्यों को बाहर निकला और उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सतिंद्र सिवाच और महेश नगर थाना पुलिस पहले घटनास्थल फिर अस्पताल में पहुंचे और घायलों से बातचीत की।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!