Sakti Teacher Suspend : प्राथमिक शाला का प्रधान पाठक निलंबित, राजनैतिक पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की हुई थी शिकायत, जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने किया निलंबित

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जैजैपुर ब्लॉक के अचानकपुर गांव के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्याम लाल सितारे को निलंबित किया है. प्रधान पाठक के ऊपर राजनैतिक पार्टी (भाजपा) का चुनाव प्रचार करने की शिकायत हुई थी.

 



जैजैपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला अचानकपुर के प्रधान पाठक श्याम लाल सितारे के विरुद्ध राजनैतिक पार्टी (भाजपा) के पक्ष में चुनाव प्रचार की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत सही पाए जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने प्रधान पाठक श्याम लाल सितारे को निलंबित कर दिया है और प्रधान पाठक को डीईओ ऑफिस सक्ती में अटैच किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!