CG Hit and Run Case : NSUI के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस नेता समेत दो पर चढ़ाई कार, हालत नाजुक होने के बाद आपोलो में किए गए भर्ती…पढ़िए

बिलासपुर. रविवार की देर रात बिलासपुर शहर से एक बड़ी घटना सामने आई। जहां पर हिट एंड रन की घटना को अंजाम देते हुए कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस नेताओं पर कार चढ़ाने की कोशिश की है। आरोप है कि अपनी दबंगई दिखाते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कार में सवार होकर इन लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दो लोग घायल हुए। जबकि उस वक्त और भी लोग वहां पर मौजूद थे जो इस घटना में बाल बाल बच गए। इस घटना में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा जो घायल हुआ उसमे पैर में चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

मिली जानकारी के अनुसार किसी विवाद के बाद एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव अपने सफेद कलर की कार में कुछ लोगों को बैठा कर अपने घर से बहुत ही तेज रफ्तार से कार को चलाते हुए वाद.विवाद वाले घटना स्थल की तरफ आया और सड़क में चल रहे मंजीत सोनी और सिद्धू नामदेव और अन्य साथियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर कर फरार हो गया। इस घटना के बाद युवा कांग्रेस शहर जिला महासचिव मंजीत सोनी कार की चपेट में आने से हवा में उछल गया और दूर जाकर सड़क में जा गिरा। जिससे उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। वही इस घटना में एक और युवक को अपनी कार की चपेट में लेते हुए उसे भी घायल कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!