बलौदाबाजार जिले की खबर : तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी, बाइक सवार बैंककर्मी उछलकर कई फ़ीट दूर गिरे, 1 की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल, सीसी टीवी में कैद हुई तस्वीर

बलौदाबाजार. जिले के कसडोल क्षेत्र के डोंगरीडीह गांव में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार 2 बैंककर्मी को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर से दोनों बैंककर्मी, बाइक से कई फ़ीट दूर उछलकर गिरे. 1 बैंक कर्मी की मौत हो गई है, वहीं दूसरे को गम्भीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है.
इस हादसे का पूरा वाकया सीसी टीवी में कैद हुआ है, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है.

हादसे के बाद कार को लेकर चालक मौके से फरार हो गया. सीसी टीवी में यह स्पष्ट दिख रहा है. कार के सामने का हिस्सा भी डेमेज होकर मौके पर टूटा है. बाइक पूरी तरह से डेमेज हुई है. आरोपी कार चालक ने चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया है.
मामले में लवन चौकी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!