लोकवाणी में इस बार ‘समावेशी विकास, आपकी आस’ विषय पर होगी बात, 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग, 13 सितंबर को प्रसारित होगी 10 वीं कड़ी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार “समावेशी विकास, आपकी आस” विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।
इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 10 वीं कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को होगा।
लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा I

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

Related posts:

error: Content is protected !!