शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 14 सितंबर से, कक्षावार, विषयवार सीखने के प्रतिफल पर प्रतिदिन होगी एक घण्टा चर्चा

रायपुर. राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 14 सितंबर से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कक्षावार, विषयवार सीखने के प्रतिफल पर प्रतिदिन एक घण्टा चर्चा की जाएगी। इसके लिए समय-सारणी भी निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार प्राथमिक स्तर पर 14 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दोपहर 1 से 2 बजे तक और उच्च प्राथमिक स्तर पर 14 सितंबर से 9 अक्टूबर तक शाम 4 से 5 बजे तक चर्चा की जाएगी।
सभी शिक्षक इस कार्यक्रम से जुड़ सकते है। कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण यूट्यूब पर होगा। जिसका लिंक एससीईआरटी छत्तीसगढ़ (https://www.youtube.com/channel/UCJ1-vOLDa1azgla2iuWPRtw) चैनल पर उपलब्ध होगा।
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 (नेशनल केरीकूलम फ्रेमवर्क 2005) और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यचर्या एवं शिक्षा प्रणाली को रटने के पारंपरिक तरीके से अलग वास्तविक समझ और ज्ञान की ओर ले जाना है।
सीखने के प्रतिफल एवं कौशलों को ध्यान में रखते हुए अवधारणात्मक समझ को विकसित कर विश्लेषणात्मक कौशल तक पहुंचाने के लिए एससीईआरटी के द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें प्रारंभिक स्तर की कक्षाओं (कक्षा 1-8) के लिए स्रोत समूह के माध्यम से इस सोच को शिक्षकों तक पहंुचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सोच को साकार करने की पहल में राज्य द्वारा शिक्षकों की सीखने के प्रतिफल पर क्षमता संवर्धन हेतु कक्षावार, विषयवार स्रोत व्यक्तियों का चयन कर राज्य स्रोत समूह का गठन किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!