रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है. मृतक युवक का नाम रामेश्वर पटेल पिता संतोष पटेल ( 21 वर्ष ) था, जो हथनेवरा गांव का रहने वाला था. सूचना के बाद चाम्पा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

चाम्पा थाने के टीआई राजेश चौधरी ने बताया कि घटना आज शाम 4 बजे की है. रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!