गोठान से सोलर मोटर पम्प की चोरी, सरपंच और गोठान समिति के अध्यक्ष ने कार्रवाई करने थाने में की शिकायत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बरगवां गांव के गोठान में लगे सोलर मोटर पम्प को चोरी करने का मामला सामने आया है. सरपंच और गोठान समिति के अध्यक्ष ने कार्रवाई करने अकलतरा थाने में शिकायत की है.


बरगवां गांव के गोठान में सोलर सिस्टम लगाया गया है. यहां सोलर मोटर पम्प की चोरी 3-4 अक्टूबर की रात हो गई. 4 अक्टूबर रविवार को सुबह 6 बजे गोठान समिति के अध्यक्ष जब गोठान पहुंचे तो देखा कि सोलर मोटर पम्प की चोरी हो गई है. केबल कटा हुआ है.
इसकी जानकारी सरपंच को दी गई. फिर मामले कटवाई करने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!