कौन बनेगा करोड़पति : तीसरी करोड़पति बनी महिला, जीत की रकम से कराएंगी ये बड़ा काम… जानिए कौन है महिला… बिग बी ने क्या कहा…

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस 12 वां सीजन में तीसरी करोड़पति बन गई हैं. दरअसल, शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया कि अनूपा दास इस शो की तीसरी करोड़पति बन गई हैं. वह 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन जाती हैं. इसके बाद बिग बी अनूपा से 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं.
करोड़पति बनने के बाद अनूपा दास भावुक हो जाती हैं. वह कहती हैं कि उनकी मां को तीसरी स्टेज का कैंसर है और जीते हुए पैसों से वह उनका इलाज करवाएंगी. अनूपा की बात सुनकर बिग बी भी इमोशनल हो जाते हैं.
बिग बी साथ ही में कहते हैं कि वह इस सीजन की तीसरी महिला करोड़पति हैं. बता दें कि इससे पहले नाजिया नसीम और आईपीेस ऑफिसर मोहिता शर्मा करोड़पति बन चुकी हैं.
शो में बिग बी ने जया बच्चन को लेकर की थी बात
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उनके समय में वह जया बच्चन से कैसे बात करते थे। अमिताभ बताते हैं कि उनके पेरेंट्स को जया बच्चन के बारे में पता था। बिग बी ने कहा, ‘हम तो खुले दिमाग और खुले दिल के हैं’।
कंटेस्टेंट ने फिर पूछा कि आपने जया बच्चन को लव लेटर दिए हैं? तो बिग बी कहते हैं, ‘हां…बहुत सारे, यहां तक कि आज तक देते रहते हैं.’
बिग बी ने बताया कि उन्होने कभी आई लव यू नहीं कहा है। उन्होंने कहा, ‘एक-दूसरे को जानते थे, साथ में काम भी कर रहे थे, घर में आना-जाना चलता था। एक दिन ऐसे ही बैठे सोच लिया कि हमको शादी कर लेनी चाहिए।’

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!