जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम कनई निवासी श्रीमती मैदा बेगम की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति मोहम्मद, तहसील अकलतरा के ग्राम मुरलीडीह निवासी श्रीमती दन्द्रा सोनवानी की आग मे जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति पन्नालाल सोनवानी,
ग्राम पोड़ीदल्हा की श्रीमती कुन्ती बाई रात्रे की आग मे जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति शेखर और ग्राम अर्जुनी की श्रीमती जगबाई कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति बडकुराम कश्यप को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।