विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल ने राज्य सरकार से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की, आरोप, ‘गिरदावरी कार्य में सरकार ने सुनियोजित ढंग से किसानों के रकबा को काटा’, ‘अभी भी धान बेचने से वंचित हैं किसान’

जांजगीर-चाम्पा. विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चन्देल ने राज्य सरकार से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की है और आरोप लगाते कहा है कि गिरदावरी कार्य में सरकार ने सुनियोजित ढंग से किसानों के रकबा को काटा है, जिससे किसान धान नहीं बेच पाए हैं.
नारायण चन्देल ने कहा है कि जिन किसानों का रकबा कटा है, उसे दुरुस्त कर किसान हित में सरकार को ऐसे किसानों के धान की खरीदी करनी चाहिए. किसी न किसी कारण से अभी भी किसान धान बेचने से वंचित हैं. ऐसे किसानों को नुकसान से बचाने धान खरीदी की तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए.

 



इधर, जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर ने कहा है कि तहसील नजूल में रकबा में सुधार कार्य चल रहा है. तहसील मॉड्यूल को ओपन किया गया है. किसान आवेदन कर संशोधन करा ले. किसान हित में यह पहल की गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!