कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सघन अभियान चलाएं : मुख्य सचिव, आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाई जाए

रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांन्फ्रेन्स के माध्यम से सभी कलेक्टरों को अपने- अपने जिलों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेन्स में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्रीमती रेणु जी पिल्ले उपस्थित थीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए इसके रोकथाम के प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है। सभी को कोरोना अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क सही तरीके से लगाना, दो गज की दूरी रखना और समय पर साबुन पानी से 20 सेंकड तक हाथ धोना शामिल है।सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा नही करने पर पूर्व निर्धारित दंड देने पर भी अमल किया जाए। उन्होने कोरोना जांच के लिए आर टी पी सी आर और ट्रूनाॅट टेस्ट बढ़ाने पर जोर दिया । उन्होने कहा कि प्रत्येक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए अधिकतम 30 व्यक्तियों तक की कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए और लक्षण दिखने पर उनका टेस्ट अवश्य कराया जाए और शेष लोगों की निगरानी की जाए।
श्री जैन ने कलेक्टरों से प्रभावी निगरानी का तंत्र विकसित करने और उस पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड अनुकूल व्यवहार संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!