‘पढ़ना लिखना अभियान‘ अंतर्गत स्वयंसेवी शिक्षकों का ऑनलाईन उन्मुखीकरण 23 एवं 24 फरवरी को

रायपुर. ‘पढ़ना लिखना अभियान‘ अंतर्गत 23 और 24 फरवरी को प्रदेश के चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षकों को ऑनलाईन उन्मुखीकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षक शामिल होंगे।
ऑनलाईन उन्मुखीकरण के तहत पढ़ना-लिखना अभियान का परिचय, स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका, सीखने की अवधारणा, प्रौढ़ों को समझना, प्रौढ़ों के सीखने के लिए शिक्षण पद्धति, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, नवाचारी गतिविधियों, पठन-पाठन की गतिविधियां, पढ़ने-लिखने की गतिविधियाँ, गणित कौशल, कक्षा संचालन, साक्षरता केन्द्र का रख-रखाव, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन विषयों पर स्वयंसेवी शिक्षकों मे समझ विकसित की जाएगी।
इसके पश्चात् 3 दिनों का पूर्णकालिक प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत स्वयंसेवी शिक्षक ही साक्षरता कक्षा में असाक्षरों को पढ़ाएंगे।

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!