नहीं रहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुरेखा, दिल का दौरा पड़ने से निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

मुंबई. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं. मीडिया से साझा किए गए एक बयान में अदाकारा के एजेंट विवेक सिधवानी ने बताया कि दूसरे मस्तिष्काघात के बाद उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं.
सिधवानी ने कहा, ‘तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन आज सुबह हृदय गति रुकने से हो गया। वह 75 साल की थीं। दूसरे मस्तिष्काघात के बाद से उन्हें काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। आखिरी समय में उनका परिवार और उनकी देखभाल करने वाले उनके पास थे। परिवार इस समय निजता की मांग करता है। ओम साईं राम।’

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!