अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 : अकलतरा के समीप के 13 ग्रामों को किया गया है शामिल, जानिए… किन-किन गांवों को शामिल किया गया

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 के संबंध में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस बैठक आयोजित की गई। बैठक के संयोजक एवं नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर के संयुक्त संचालक विनित नायर भी उपस्थित थे।
नगर तथा ग्राम निवेश के सहायक संचालक ने बताया कि नगर पालिका अकलतरा के समीप के 13 ग्रामों – परसाहीनाला, खटोला, बरगवां, खोंड़, खिसोरा, लिलवाडीह, अमरताल, किरारी, तरौद, रोगदा, मुरलीडीह, पकरिया और लटिया को अकलतरा विकास योजना प्रारूप 2031 में शामिल किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा, अकलतरा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शान्ति भारते, मुख्यनगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा सहित संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच भी उपस्थित थे।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

error: Content is protected !!