महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, 36 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के फंसे होने का अंदेशा

रायगढ़ ( महाराष्ट्र ). बारिश की वजह से महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घटना रायगढ़ जिले के महाड गांव की है। जहां बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 36 शवों को अब तक निकाला जा चुका है, जबकि 40 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए है। जानकारी के मुताबिक 3 जगहों पर चट्टान खिसकने की घटना हुई थी, जिसके बाद कई लोग इसकी चपेट में आ गये।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चट्टान खिसकने की इस घटना में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबर है। अभी भी इलाके में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कत आ रही है।
32 शव सुबह निकाले गये थे, जबकि 4 शव अब से कुछ देर पहले निकाले गये हैं।अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!