ट्रक ने 4 युवकों को कुचला, चारों की मौके पर ही मौत, हादसे के बाद तनाव, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस पहुंची

कांकेर. कांकेर भानुप्रतापपुर मार्ग के देवरी गांव में अज्ञात ट्रक ने चार युवकों को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल चारों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है.
आज तड़के सड़क पर चार लोगों की लाश देख ग्रामीणों को होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि चारों युवक पास के ही गांव के रहने वाले हैं. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है. हादसे के बाद तनाव है और चक्काजाम के चलते सड़क पर जाम लग गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update : बच्चों से कथित काम कराने के वीडियो वायरल होने का मामला, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम, महिला प्रधानपाठक समेत बच्चे और उनके अभिभावकों का लिया गया बयान, DEO को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे...

Related posts:

error: Content is protected !!