छग, बड़ा सड़क हादसा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित पति की हुई मौत, बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार स्काॅर्पियों ने मारी टक्कर

गरियाबंद. देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो पहिया वाहन सवार आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता और उसके पति जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी है। घटना के बाद आरोपी स्काॅर्पियों चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शालेभांठा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्यारी बाई अपने पति जलंधर के साथ उसके दोपहिया वाहन में कार्यकर्ताओं की हो रही बैठक में शामिल होने के लिए धुरूवागुड़ी गयी हुई थी। बैठक खत्म करके अपने पति के साथ वो वापस दो पहिया वाहन से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान देवभोग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो पहिया सवार पति पत्नी, दो पहिया वाहन से उछल कर सड़क पर जा गिरे। घटना में पति और पत्नी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद स्काॅर्पियों चालक ने दोनो घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल लाया। यहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद देवभोग पुलिस ने आरोपी चालक दुर्योधन निषाद को गिरफ्तार कर उसके वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेमरा-अवरीद गांव में पिकअप की ठोकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, पिकअप वाहन को पुलिस ने किया जब्त

error: Content is protected !!