छत्तीसगढ़, बड़ी खबर : मृत शिक्षाकर्मियों के परिजनों की पात्रता परीक्षण करेगी कमेटी, GAD ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की

रायपुर. मृत हुए शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में GAD ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की है. यह कमेटी अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण करेगी, उसके बाद ही आगे की कार्यवाही तय होगी.
3 सदस्यीय कमेटी मृत शिक्षाकर्मियों के परिजनों की नियुक्ति के लिए पात्रता का परीक्षण करेगी. आपको बता दें कि मृत शिक्षाकर्मियों के परिजना लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
संविलियन की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान कई शिक्षा​कर्मियों की मौत हुई थी, अब जब कि सरकार ने शिक्षाकर्मियों का संविलियन कर दिया है. ऐसे में उनके परिजन सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!