गजब की नौकरी : सिर्फ खाने के लिए हर महीने मिलेगी एक लाख की सैलरी, यहां की कंपनी ने जारी किया विज्ञापन… पढ़िए… विस्तार से…

लंदन. कोरोना काल में कई लोगों की नौकरी चले जाने बाद अब लोग काम की तलाश कर रहे है। अलग- अलग दफ्तरों में जाकर लोग नौकरी के लिए दरख्वास्त दे रहे है। ऐसे लोगों के लिए आज हम एक गजब की नौकरी बता रहे है। इसके तहत सिर्फ खाने के लिए 1 लाख रुपए की सैलरी मिलेगी। जी हां, सिर्फ खाने के लिए एक लाख की सैलरी मिलेगी।
दरअसल, ब्रिटेन की ‘बर्ड्स आई’ नाम की एक फूड कंपनी ने एक ऐसा ही विज्ञापन निकाला है, जिसमें वह अपने कर्मचारी को सिर्फ खाने के लिए एक लाख रुपये की सैलरी देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने स्वादटेस्टर पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत शख्स को बॉस को उत्पाद का टेस्ट बताना होगा, साथ ही स्वाद को और अच्छा बनाने की क्या कुछ किया जा सकता है, उस बारे में सलाह देनी होगी।
इस पद के लिए अप्लाई करने वाले शख्स के पास स्वाद की पहचान करने की अच्छी कला होनी चाहिए। उसे डिपर्स के क्रिस्प, क्रंच, सॉस, आदि के परफेक्ट बैलेंस का पता होना चाहिए। इतना ही नहीं कंपनी ने इस जॉब की डिटेल्स भी अपने वेबसाइट पर शेयर की है। जॉब पाने वाले को चीफ डिपिंग ऑफिसर का पोस्ट दिया जाएगा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!